July 22, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2022। खेत की तारबंदी व पट्टियां उखाड़ कर खड़ी फसल गायों को चरा देने का आरोप लगाते हुए 5 जनों के खिलाफ सेरूणा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाने के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि बींझासर गांव निवासी ओमप्रकाश ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह उसके खेत में भंवरलाल, श्योपतराम, रामेश्वरलाल, नंदलाल, पवन कुमार ब्राह्मण ने मेरे खेत की तारबंदी व पटिया उखाड़ दी। आरोपियों ने आवारा गायों को मेरे खेत में घुसाकर खड़ी फसल को चरा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करवा जांच प्रारंभ कर दी है।