September 25, 2026
WhatsApp Image 2026-09-25 at 09.37.46

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2026। गुरूवार शाम करीब 4 बजे श्रीडूंगरगढ़ के घूमचक्कर से एक युवक के दिनदहाड़े अपहरण के मामले में दो वीडियो भी सामने आए है। पहला वीडियो घूमचक्कर का है जहां अपह्त युवक के बस से उतरने के साथ ही पहले से वहां खड़े युवकों द्वारा उसका हाथ पकड़ कर अपनी बोलेरो गाड़ी में बैठाने का दृश्य सामने आया है वहीं दूसरे वीडियो में अपह्त युवक के फोन से ही उसके परिजनों को वाटसएप कॉल कर 37 लाख रुपए का पेमेंट कन्फर्म करवाने की मांग रखी गई है। इस वाटसएप कॉल में गाली गलौच करना भी सामने आया है। यह मामला लेन-देन से भी जुड़े होने की अपुष्ट जानकारी मिल रही है। पढ़ें अपडेट खबर एवं देखें फोटो-वीडियो।

पहले से थी रैकी, बस रूकने के स्थान पर ही खड़े थे अपहरणकर्ता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मामले में प्रथम दृष्टया यही सामने आ रहा है कि अहपरणकर्ता रामनिवास जाट एवं एक अन्य ने अपह्त युवक जयनारायण स्वामी की पहले से रैकी की थी एवं युवक के बस में सवार होकर लौटने की सूचना उनके पास पहले से थी। इसीलिए अपहकरणकर्ता पहले ही घूमचक्कर पहुंच गए एवं अपनी बोलेरो गाड़ी वहीं पास में ही खड़ी कर रखी थी। बस से उतरते ही युवक का हाथ पकड़ कर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया एवं गाड़ी दौड़ा ले गए।

पुलिस टीमें दे रही दबिश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की सबसे व्यस्त जगहों में से एक घूमचक्कर पर दिन दहाड़े अपहरण करने का मामला सामने आने पर पुलिस भी हरकत में आई एवं मामले में सीओ निकेत कुमार एवं सीआई कश्यप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमें बना कर अलग अलग जगहों पर दबिशें दी जा रही है। एएसआई देवाराम एवं कांस्टेबल पुनीत सहित पुलिस टीम बीदासर, श्रीडूंगरगढ़, सांडवा, नोखा आदि क्षेत्रों में आरोपी बदमाश के संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है एवं अपने मुखबीर भी सक्रिय किए है। मामले में आरोपी रामनिवास जाट पहले से कई अपराधों में शामिल रहा हुआ है एवं पुलिस उसकी क्राईम हिस्ट्री भी खंगाल रही है।

लिंक पर क्लिक कर देखें घूमचक्कर से अपने साथ ले जाने का वीडियो- https://www.facebook.com/share/v/19DjAN3v9n/

लिंक पर क्लिक कर देखें वाटसएप कॉल कर 37 लाख रुपए का पेमेंट कन्फर्म करने की धमकी देने का वीडियो- https://www.facebook.com/share/r/1Laj8QGbcr/