




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। राह चलते एक अनजान युवक अनाधिकृत रूप से खेत में घुस आया और खेत में काम कर रही महिला से बदसलूकी की।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में पहुंच कर आडसर बास निवासी केसराराम ने परिवाद देते हुए पुलिस को बताया कि उसने सरदारशहर रोड पर खेत काश्त ले रखा है। गत 21 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9.30 बजे उसकी पत्नी खेत में काम कर रही थी। तभी एक अज्ञात युवक अनाधिकृत रूप से खेत में घुसा व विवाहिता के साथ बदसलूकी करने लगा। महिला ने जोर जोर से शोर मचाया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करते हुए गले से सोने के पांच फुलड़े तोड़ कर ले जाते हुए भाग छुटा। पत्नी ने फोन पर उसे जानकारी दी तो परिवादी ने जान पहचान वालों को मौके पर भेजा। उन्होंने आस पास आरोपी की तलाश की परंतु वह कहीं नहीं मिला। अब परिवादी बाहर से लौटा तो थाने पहुंच कर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।











