July 29, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2026। एक अज्ञात कार चालक ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक घायल हो गया व एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल कालूबास निवासी 43 वर्षीय कोजाराम पुत्र केशराराम सांसी को मौके से जागरूक युवाओं ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। साथ के लोगों ने बताया कि कालूरोड पर स्थिति धर्मकांटा के पास कोजाराम सड़क किनारे एक बाइक के पास खड़ा था। बाइक भी दूर जाकर गिरी और युवक को चोटें आई है। फिलहाल मेडिकल टीम द्वारा घायल का ईलाज किया जा रहा है।