July 19, 2026
00

 श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ से बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों का एक दल आज बीकानेर पहुंचा व शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला से मिला। कल्ला से युवाओं ने शारीरिक शिक्षकों के बजट में घोषित 420 पदों के स्थान पर 6500 पदों की भर्ती निकालने की मांग की। शिक्षकों ने बताया कि राजस्थान में स्कूलों के अनुपात में शारीरिक शिक्षकों के पद बहुत कम है और ऐसे में विद्यार्थियों के साथ अन्याय है। सरकार तृतीय श्रेणी के 5500 पद व सैकंड ग्रेड 1000 पद पर भर्ती लेवें जिससे राजस्थान के खिलाड़ी खेल में बुलंदियों तक पहुंच सकें। मंत्री कल्ला ने युवाओं को नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पूनम व रामनिवास बाना की अगुवाई में मनोज गोदारा, अशोक गोदारा, भगतसिंह गाढवाला, गौरी शंकर, रामचंद्र, शिवरतन, विजय, देव बाना सहित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला से मिले युवा, की रोजगार की मांग।