July 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2026। नशे के कारोबार में रूपए का लालच युवा पीढ़ी को इस काले कारोबार में धकेल रहा है। क्षेत्र में नशे के मामलों में गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की औसत आयु युवा वर्ग की नजर आने लगी है।
रविवार को सेरूणा थाना पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध शराब जब्त की। एएसआई महेंद्रसिंह ने नारसीसर से बादनूं मुरड़िया रोड पर रोही नारसीसर में रविवार शाम को मोटरसााइकिल पर अवैध शराब ले जाते दो युवक 20 वर्षीय जयकिशन मेघवाल व 25 वर्षीय दिलीप मेघवाल निवासी नारसीसर को गिरफ्तार किया। दोनों युवकों से पुलिस ने 96 पव्वे अवैध देशी शराब व मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों युवकों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को दी है।