





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2026। विकास मंच की बाड़ेबंदी से बाहर रहें नवनिर्वाचित पार्षद कमल झंवर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर दो युवकों को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झंवर की शिकायत पर एएसआई भगवानाराम ने टीम सहित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक ललित कुमार ओड एवं दीनदयाल खंडेलवाल को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों द्वारा सोशल साइट पर पार्षद के परिवार के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट करने की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना अधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि किसी भी तरह से सोशल साइट पर कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट करने व माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





