September 24, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2026। आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। आज जिला परिषद व पंचायत समिति की आरक्षण लॉटरी आ गई है। वहीं ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया 24 सितंबर, गुरूवार को होगी। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र के तहत आने वाली पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ और पंचायत समिति रीड़ी की ग्राम पंचायतों में निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल द्वारा आरक्षण तय किया जाएगा।
गुरूवार सुबह 10:30 बजे पंचायत समिति सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में आरक्षण निर्धारण की कार्यवाही होगी। इस प्रक्रिया में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण तय किया जाएगा। आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपस्थित रहने के लिए सूचना दी गई है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त राजनैतिक दल पंच सरपंच आरक्षण निर्धारण आरक्षण तय होने के साथ ही ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र में संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की सक्रियता और बढ़ने की संभावना है।