June 13, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2026। हाइवे पर लखासर व जोधासर के बीच एक खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक आकर भिड़ गया और एक चालक गंभीर घायल हुआ।
देर रात करीब 1 बजे लखासर व जोधासर के बीच एक ट्रक ने श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर जाते हुए सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। पीछे के ट्रक में सवार चालक घायल हुआ। घायल लखासर निवासी 41 वर्षीय भागीरथ पुत्र मोतीराम को 108 एंबुलेंस में उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से मेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद पैर की गंभीर चोट के कारण उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। लखासर टोल टीम मौके पर पहुंची व घायल को संभाला। वहीं दोनों क्षतिग्रस्त वाहन अभी तक रोड पर ही खड़े है। जिससे हाइवे रोड भी एक ओर से बाधित है और इससे आवागमन भी प्रभावित है।