August 5, 2026
00000000

बहन और भांजा घर से हुए गायब, भाई ने पुलिस से ढूंढ लाने की गुहार लगाई
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में अपने पीहर के घर बहन और भांजा लापता हो गए और भाई ने पुलिस ने उन्हें ढूंढने की गुहार लगाई है। बिग्गा निवासी अमराराम ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 1 अगस्त की रात घर में सभी लोग खाना खाकर सो गए। सुबह जब उठे तो उसकी बहन व भांजा घर से गायब थे। परिजनों ने उसकी तलाश के अनेक प्रयास किए परंतु युवती का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गणेशाराम को दी है।
ननिहाल से गांव आने के लिए रवाना हुई विवाहित बेटी के साथ हुई लापता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पति से परेशान एक पत्नी अपनी 15 माह की बेटी के साथ लापता हो गई है। गांव बाडेला निवासी रेखाराम ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी विवाहित बेटी आए दिन पति द्वारा तंग परेशान करने व मारपीट करने से परेशान गत डेढ़ साल से पीहर में ही रहती है। वह 31 जुलाई की सुबह अपने ननिहाल शीतलनगर से गांव बाडेला आने के लिए रवाना हुई। परंतु वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची। उसका फोन स्वीच ऑफ आ रहा है और अपनी बेटी के साथ विवाहिता लापता है। परेशान पिता ने पुलिस से उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धमेंद्र को दी है।