Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
008-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बिजली सप्लाई दो भागों में बंटी हुई है, यहां आधे शहर में तो बीदासर रोड़ स्थित श्रीडूंगरगढ़ 33केवी जीएसएस से सप्लाई आती है और आधे शहर में धोलिया रोड़ 33 केवी जीएसएस से सप्लाई आती है। ऐसे में लंबे समय से धोलिया रोड जीएसएस से जुड़े आधे शहर में कम वोल्टेज, बार बार ट्रिपिंग व कटौती की समस्याएं आ रही थी। इन समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रयास कर यहां अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर की स्वीकृति दिलवाई है। विधायक सेवा केन्द्र से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अब जल्द ही धोलिया रोड़ 33केवी जीएसएस पर 3.15 एमवीए का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लग जाएगा। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। ये ट्रांसफार्मर लगने से धोलिया रोड़ जीएसएस पर पहले से लगे 5 एमवीए के साथ साथ 3.15 एमवीए का एक और पॉवर ट्रांसफार्मर लग सकेगा एवं विद्युत भार का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। विदित रहे कि क्षेत्र की विद्युत समस्याओं के समाधान के संबध में करीब दस दिन पहले विधायक सारस्वत ने क्षेत्र में तैनात विद्युत अधिकारियों की बैठक ली थी एवं विद्युत समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान के निर्देश दिए थे। इस बैठक में अधिकारियों ने धोलिया रोड़ जीएसएस पर अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगने से एक हद तक शहर की समस्याएं समाधान हो जाने के बारे में जानकारी दी। इस पर विधायक ने लगातार उच्चाधिकारियों से सम्पर्क किया एवं लाखों रूपए का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगवाने के आदेश जारी करवाए है।