Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-22 at 21.03.06
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

1- आरएलपी नेता बेनीवाल आएंगे कल श्रीडूंगरगढ़, पार्षद प्रत्याशियों के नामों पर लगेगी मूहर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2026। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बीकानेर प्रभारी नारायण बेनीवाल रविवार को श्रीडूंगरगढ़ आएंगे। पार्टी शहर अध्यक्ष जावेद कायमखानी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगरपालिका चुनावों को लेकर पार्टी द्वारा चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारे जाएंगे। पार्टी ने करीब एक दर्जन वार्डों में प्रत्याशियों के नाम भी तय कर लिए है। जिनकी घोषणा कल बेनीवाल द्वारा ही की जाएगी। कार्यक्रम हाइवे स्थित एक रेस्टोरेंट में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। वहीं इस मौके पर जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला और डॉ विवेक माचरा सहित आरएलपी कार्यकर्ता शामिल होंगे।


2- वार्ड 22 में वार्डवासियों ने किया ऐलान, पार्षद को लेकर वार्ड में होगा मंथन, खोला कार्यालय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में शनिवार को वार्ड नंबर 22 में नई पहल हुई। प्रबुद्ध नागरिकों की पहल पर ‘चुनावी मंथन कार्यालय’ खोला गया और वार्डवासियों ने प्रत्याशी के नाम पर मंथन वार्ड में किए जाने का ऐलान किया। एडवोकेट सत्यनारायण छोपाला ने बताया कि ये राजस्थान का पहला चुनावी मंथन कार्यालय है जहां वार्ड के प्रत्याशी का चुनाव बंद कमरों में नहीं होगा और आमजन अपने सुझाव दे सकेंगे। कार्यक्रम संयोजन करते हुए छापोला ने कहा कि वार्ड पार्षद निडर, समाजसेवी और वार्डवासियों के प्रति हमेशा सजग व सहयोगी रहने वाला होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसिंह राजपूत ने की। मुख्य अतिथि महावीर प्रसाद सिखवाल तथा विशिष्ट अतिथि इन्द्रचन्द भार्गव रहें। कार्यक्रम प्रेरक सीताराम स्वामी ने कहा कि वार्ड पार्षद का टिकट में वार्डवासियों की राय और जनभावनाओं को महत्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की इच्छा के विपरीत निर्णय होने पर वार्डवासी इसका विरोध करेंगे। युवा उम्मीदवार के रूप में दावेदारी कर रहे एडवोकेट मनीष भार्गव और रमेश प्रजापत ने भी विचार व्यक्त किए। अमरचंद सिखवाल ने कहा कि वार्डवासियों को किसी पार्टी विशेष से अधिक ऐसे पार्षद की आवश्यकता है जो समाजसेवी और वार्ड के हितों के प्रति समर्पित हो। उन्होंने कहा कि मंथन कार्यालय में वार्ड का कोई भी नागरिक अपनी राय और सुझाव दे सकेगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यालय का उद्देश्य वार्ड के विकास से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक चर्चा करना तथा जनता की राय से योग्य एवं वार्ड हितैषी जनप्रतिनिधि के चयन की दिशा में विचार करना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 22 में हुई नई पहल, प्रत्याशियों के नाम पर वार्ड में होगा मंथन, वार्डवासियों ने किया निर्णय।