July 21, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2020। उदरासर व धोलिया रोड पर एक बाईक स्लीप होने से हुई दुर्घटना में दो जने घायल हो गए व एक को बीकानेर रेफर किया गया है। एक युवक उदरासर निवासी 32 वर्षीय शिवलाल सांसी व दूसरा बिंझासर निवासी 33 वर्षीय मदनलाल घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालबसर के शिक्षक सुनील प्रजापत और हरेन्द्र वहां से गुजर रहे थे दोनों ने रूक कर गांव उदरासर के जागरूक युवा दुलदास स्वामी को फोन पर सूचना दी। स्वामी ने घायल युवकों के घर सूचना दी व ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए व एम्बुलेंस को बुलाया गया। आपणों गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस ने घायलों को श्रीडूंगरगढ राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां उपचार के बाद सिर में लगी गंभीर चोट के कारण शिवलाल सांसी को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।