








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2026। 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक पितृपक्ष में पिंडदान तर्पण के साथ सप्तदिवसीय कथा का आयोजन पवित्र गया धाम में होगा। इस यात्रा में गयाजी की पवित्र धरती पर पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के सान्निध्य में पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। सप्तदिवसीय कथा के साथ प्रतिदिन पिंडदान व तर्पण पूजन होगा। यात्रा में केवल 108 श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था रखी गई है। आयोजकों ने बताया कि आज व कल दोपहर तक ही पंजीयन का अंतिम समय है। गया धाम में श्रद्धालुओं के परिवार के दिवंगत परिजनों के तर्पण के लिए विशेष रूप से अनुष्ठान करवाए जाएंगे। वहीं भागवत श्रवण का पुण्य भी प्राप्त हो सकेगा। इच्छुक श्रद्धालु श्रद्धा, तर्पण और आध्यात्मिक साधना से जुड़े विशेष आयोजन से जुड़ने या इससे संबंधित जानकारी और पंजीकरण के लिए 82908 14026 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


