July 22, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2022। क्षेत्र में आपसी मतभेद में झगड़े व मारपीट की घटनाएं बढ़ रही है। गांव समंदसर में गुरूवार रात दो गुट आपस में भिड़ गए और घटना की सूचना सेरूणा थाने में मिली। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि थाने से रवाना टीम होकर मौके पर पहुंची व आठ जनों को गिरफ्तार कर लिया गया। हेड कांस्टेबल अशोक यादव ने बताया कि मौके पर समझाईश का प्रयास किया गया परंतु आरोपी नहीं माने तो कोई गंभीर अपराध कारित नहीं हो इस हेतु गांव के कालूराम मेघवाल, मेघाराम मेघवाल, रामलाल मेघवाल, छगनलाल मेघवाल, पूर्णाराम नायक, कृष्णाराम नायक, रणजीत नायक, गोवर्धन नायक को 151 में गिरफ्तार किया गया व शुक्रवार को आरोपियों को उपखंड न्यायालय में पेश किया गया। सभी को छह माह के पाबंद कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।