July 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवंबर 2022। नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ लगातार राजनीतिक व पालिका प्रशासनिक ईगो का अखाड़ा बनी रही है। लंबे चले ईओ के विवाद के बाद पालिका अभी तक स्टेबल नहीं हो पाई है। नागरिकों के कार्य यहां सुचारू रूप से नहीं हो रहें है। स्वायत्त शासन विभाग ने बुधवार देर शाम राज्य में 36 कर्मचारियों का तबादला किया है। इन तबादलों में श्रीडूंगरगढ़ से दो कर्मचारियों का तबादला किया है तथा तीन को यहां भेजा गया है। यहां से धनराज पांडिया को श्रीडूंगरगढ़ से भरतपुर, अशोक नेमीचंद को यहां से डीडवाना ट्रांसफार्मर किया गया है। वहीं गोपाल गुर्जर कनिष्ठ सहायक को बेंगू से श्रीडूंगरगढ़, कमल चांवलिया सफाई निरीक्षक को रतननगर से श्रीडूंगरगढ़ तथा सफाई कर्मचारी रामलाल गिरधारीलाल को सुजानगढ़ से श्रीडूंगरगढ़ भेजा गया है। संभव है तीन कर्मचारियों के आने से यहां कार्य गति पर आ सकें और नागरिकों को राहत मिल सकें।