


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2026। क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर बीमारियों की पहचान के उद्देश्य से डॉ. लाल पैथ लैब द्वारा 8 एवं 9 अगस्त 2026 (शनिवार एवं रविवार) को दो दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मोहिनी प्लाजा, जैन स्टोर के पास, सरकारी अस्पताल के नजदीक, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा। कैंप में आधुनिक मशीनों से जांच, सटीक रिपोर्ट, समय पर परिणाम तथा होम सैंपल कलेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। आयोजकों ने बताया कि स्वास्थ्य जांच को आमजन की पहुंच में लाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के हेल्थ पैकेज विशेष रियायती दरों पर उपलब्ध कराए गए हैं।
कैंप में सुपर-1 पैकेज (₹1199) के अंतर्गत 27 जांचें शामिल हैं, जिनमें शुगर फास्टिंग, लिपिड प्रोफाइल, किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT), थायरॉयड प्रोफाइल, लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) सहित अन्य आवश्यक जांचें की जाएंगी। सुपर-2 पैकेज (₹1499) में शुगर फास्टिंग, थायरॉयड प्रोफाइल, CBC, HbA1c (तीन माह की औसत शुगर), किडनी फंक्शन टेस्ट (RFT), इलेक्ट्रोलाइट, लिपिड प्रोफाइल और लिवर फंक्शन जांच शामिल हैं। वहीं सुपर-4 पैकेज (₹2499) में CBC, LFT, विटामिन B12, विटामिन D3, HbA1c, KFT विद इलेक्ट्रोलाइट, लिपिड प्रोफाइल और थायरॉयड प्रोफाइल जैसी व्यापक जांचें उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा ₹600 के हेल्थ चेकअप पैकेज (ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, HbA1c, लिपिड एवं थायरॉयड प्रोफाइल), ₹1500 का विटामिन पैकेज (विटामिन B12 एवं D3) तथा ₹120 का महत्वपूर्ण जांच पैकेज (TSH, शुगर, कैल्शियम, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड एवं हीमोग्लोबिन) भी उपलब्ध रहेगा। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 8302953656 पर संपर्क किया जा सकता है। इस कैंप को समाप्त करने का अधिकार कम्पनी के पास सुरक्षित है।
वहीं बता दें कि 10 अगस्त सोमवार को आयुर्वेदाचार्य डॉ. किशन भाटी द्वारा नि:शुल्क परामर्श एवं आयुर्वेदिक सलाह दी जायेगी। जिसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इस दौरान कमर दर्द, घुटना दर्द, गठिया, बुखार, अस्थमा, एलर्जी, डायबिटीज/शुगर, सिर दर्द, माइग्रेन, चर्म रोग, खुजली, कील-मुंहासे, मूत्र रोग, पथरी, बालों का झड़ना, दंत रोग, पेट रोग, गैस, जलन, उल्टी, मोटापा, कमजोरी, कब्ज, लिवर रोग, पीलिया, खून की कमी, पुरुषों की यौन समस्याएं, स्त्री रोग, थायराइड, वजन न बढ़ना, दांत एवं नसों से संबंधित समस्याएं, इत्यादि।







