October 2, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 2 अक्टूबर 2026। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है। जिला कलेक्टर द्वारा चुनाव कार्य के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किए जाने के बाद अब स्थानीय स्तर पर निर्वाचन संबंधी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रीडूंगरगढ़ निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने पंचायत चुनाव 2026 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार 3 अक्टूबर को पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ के सभागार में श्रीडूंगरगढ़ एवं रीड़ी पंचायत समितियों के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित होगा। प्रशिक्षण में निर्वाचक नामावलियों के शीघ्र संपादन सहित पंचायत चुनाव से जुड़े विभिन्न कार्यों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। निर्वाचन शाखा द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। चुनावी प्रक्रिया आगे बढाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं।