October 2, 2026
2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 2 अक्टूबर 2026। पीबीएम अस्पताल में भर्ती एक घायल ग्रामीण ने पुलिस को पर्चा बयान देते हुए अपने ही गांव के एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
गांव लाखनसर निवासी 50 वर्षीय कानाराम मेघवाल ने एएसआई गजेंद्रसिंह को बताया कि 29 सितंबर 2026 को सुबह 8.30 बजे वह अपने बेटे के साथ घर से अपनी भेड़ बकरियां चराने के लिए खेत लेकर जा रहा था। रास्ते में नानूनाथ के खेत में कटान रास्ते से गुजरने के दौरान नानूनाथ ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए इस रास्ते से नहीं जाने देने की बात कही। परिवादी ने गाली नहीं निकालने की बात कही तो आरोपी ने गुस्से में जेई से उसपर हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया, उसके बेटे ने गांव से गाड़ी बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से पीबीएम रेफर कर दिया। परिवादी के पर्चा बयान पर मामला दर्ज कर जांच के लिए सीओ निकेत पारीक को दी गई है।