








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2026। पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा एक्टिव मोड में है। सीएम भजनलाल शर्मा सहित दिग्गज नेता लगातार संगठन की बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह फूंक रहें है। गुरूवार शाम को फतेहपुर के निमावत स्कूल मैदान में सीएम ने संगठनात्मक बैठक ली। इस बैठक में चार जिलों सहित बीकानेर से संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। यहां मंच पर पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहें। बैठक में बीकानेर से देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला महामंत्री दिलीपसिंह राजपुरोहित, नगरपालिका अध्यक्ष नारायण कलाणी, नगरपालिका उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, जिला मंत्री भरत सुथार, शिव जोशी, महेंद्रसिंह लखासर, नरेश मोट, राधेश्याम दर्जी, मीडिया सदस्य सुभाष नायक आड़सर सहित अनेक कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।
लक्ष्मणगढ़ प्रवासी प्रभारी एडवोकेट अनिल धायल मिले सीएम से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फतेहपुर में आयोजित बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने लक्ष्मणगढ़ प्रभारियों व विस्तारक से मुलाकात की। युवा नेता एडवोकेट अनिल धायल ने बताया कि विधानसभा की चर्चित सीट लक्ष्मणगढ़ में पंचायत चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। धायल ने बताया कि सीकर के फतेहपुर में चार जिलों की संगठनात्मक बैठक ली गई। सीएम में कार्यकर्ताओं को इन चुनावों में तत्परता से जुट जाने की बात कही। बैठक के बाद एडवोकेट अनिल धायल ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपने प्रभार क्षेत्र के संगठनात्मक चर्चा की। धायल ने बताया की मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी चुनावों की तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।









