September 9, 2026
WhatsApp Image 2026-09-09 at 19.48.52 (1)

पर्युषण पर्व का दूसरा दिन स्वाध्याय दिवस के रूप में मनाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के तेरापंथ भवन में पर्युषण पर्वाराधना के दूसरे दिन को स्वाध्याय दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण अणुव्रत समिति मोमासर की अध्यक्षा सुमन बाफना ने किया। वहीं उपासक बहनें अंजना गोखरू एवं मैना कांठेड़ ने प्रवचन देते हुए स्वाध्याय दिवस को आत्म-अध्ययन, ज्ञान प्राप्ति और मन की पवित्रता के लिए समर्पित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस दिन धर्मग्रंथों एवं अच्छी पुस्तकों का पाठन कर विचारों को शुद्ध करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में तेरापंथी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनराज पटावरी, उपाध्यक्ष द्वितीय चंदा बोथरा, सहमंत्री छोटूलाल सेठिया, अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती, महिला मंडल से पुष्पा पटावरी, ज्ञानशाला शिक्षिका रेनू संचेती एवं दिल्ली से समागत कल्पना सेठिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


आड़सर में युवाओं ने किया कॉमरेड बलवान पूनियां का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को गांव आडसर में कॉमरेड बलवान पूनियां के पहुंचने पर किसानों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन सक्रिय युवा बीरबल पूनियां की अगुवाई में रखा गया जिसमें क्षेत्र के अनेक किसान शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने कॉमरेड पूनियां का साफा पहनाकर सम्मान करते हुए मुलाकात की। कार्यक्रम में किसान हितों से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा भी हुई। कार्यक्रम में ओमप्रकाश कस्वां, गोपाल तर्ड, कुशाल तर्ड, शिवप्रकाश बांगड़वा, जेठाराम थोरी, रमेश महिया, रणधीर कस्वां सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहें।