Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
evee-300x223
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

1- राज्यपाल के हाथों पारख को मिला राजस्थान गौरव का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ निवासी संतोष पुत्र बच्छराज पारख को जयपुर के एक होटल में आयोजित समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े के हाथों राजस्थान गौरव सम्मान प्राप्त हुआ। ये सम्मान पारख को एक निजी संस्था द्वारा हॉस्पिटिलिटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए है। समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां पारख के साथ मौजूद रहें व उन्हें बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संतोष पारख को समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां ने राजस्थान गौरव सम्मान मिलने पर दी बधाई।

2- खिलेरी ने डोटासरा को अध्यक्ष पद पर 6 साल पूरे होने पर दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के युवा व्यापारी किशन खिलेरी गुरूवार को जयपुर पहुंचे और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा व पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल से मुलाकात की। खिलेरी ने पीसीसी अध्यक्ष पद पर 6 साल पूरे होने पर डोटासरा को सफल कार्यकाल की बधाई देते हुए डोटासरा के नेतृत्व में पार्टी को निरंतर मजबूती मिलने की बात कही।


3 -मृतक मुन्नीराम की आश्रिता को मिली मुआवजा राशि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली दुर्घटना से प्राण गवांने वाले मुन्नीराम पुत्र भागीरथ महिया निवासी कल्याणसर पुराना की आश्रिता को गुरूवार को विभाग की ओर से 5 लाख रूपए की मुआवजा राशि का चैक सौंपा गया। इस दौरान मृतक की पत्नी सहित अनेक परिजन मौजूद रहें व आर्थिक सहयोग के लिए विभाग का आभार जताया।