July 22, 2026
mews-updated

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2022। गांव गुसाईंसर बड़ा में टॉवर पर कार्य करने वाले एक श्रमिक की कल रात अचानक मौत हो गई। श्रमिक हसन अली पुत्र इस्त अली निवासी पश्चिम बंगाल की सोमवार रात तबियत बिगड़ गई और उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे बीकानेर पीबीएम रेफर कर दिया और पीबीएम पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि मृतक के भतीजे आलमगीर ने मर्ग दर्ज करवाई है तथा शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना कर दिया गया है।