July 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ से निकलते ही सिखवाल उपवन के पास ही एक एम्बुलेंस सहित एक ट्रेक्टर व एक स्कॉर्पियो आपस मे टकरा गई। तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ट्रेक्टर भवन निर्माण का सामान लेकर जा रहा था और उसे पीछे से टक्कर मारी स्कॉर्पियो ने और ट्रेक्टर पास से गुजर रही एम्बुलेंस से टकरा गया। आगे की अन्य जानकारी के साथ घायलों की जानकारी के लिए बने रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।