






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2026। बीदासर रोड पर रेलवे स्टेशन से आगे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम एक मोटरसाइकिल स्लीप हो गई। गांव बाना जा रहें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सुखराम बाना ने अपने निजी वाहन से तीनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मेडिकल टीम ने घायल बाना निवासी तीनों युवक सीताराम, जयप्रकाश, रामस्वरूप का तत्परता से ईलाज किया। प्रथमदृष्टया तीनों घायल किसी तरह के खतरे से बाहर बताए गए है।









