July 28, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2026। चोरों का निशाना अब मंदिरों पर खूब है। आए दिन मंदिरों में चोरी की वारदातें जिले भर में हो रही है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गांव पुंदलसर से बाना मार्ग पर गांव से करीब 6 किमी दूर भोमसिंहजी भोमियाजी के मंदिर में चोरों ने चोरी की वारदाता को अंजाम दिया। चोर देर रात मंदिर के ताले तोड़ कर घुसे और प्राप्त जानकारी के अनुसार एक किलो चांदी से अधिक के छतर व चांदी का त्रिशूल चोरी कर ले गए है। मंदिर के पुजारी ऊंमसिंह ने मौजिज ग्रामीणों व पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।