






श्रीडूंगरगढ़ 27 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ में घटिया राजनीति के कारण ट्रॉमा सेंटर का निर्माण रोका हुआ है व अब यह स्थिति सहन नही की जाएगी। अब पूरा क्षेत्र राजैनतिक भेद छोड़ कर ट्रॉमा निर्माण शुरू करने की लड़ाई लड़ रहा है। यही देखने को मिला इस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील लेकर गांवों में पहुंचे आह्वान रथ के कार्यक्रमो में। क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेता हरिराम बाना की अगुवाई में यह रथ निकाला जा रहा है व सोमवार को 11 गांवों में पहुंचा। विदित रहे कि ट्रॉमा सेंटर निर्माण शुरू करवाने व श्रीडूंगरगढ़ -बीकानेर हाइवे फोरलेन करवाने की मांग पर आगामी 5 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ में बड़ा प्रदर्शन आहूत किया हुआ है व उसमे अधिकाधिक संख्या में पहुंचने कि अपील के साथ यह आह्वान रथ क्षेत्र के सभी गांवों में पहुंचेंगे। सोमवार को पहले युवा आंदोलनकारियों ने गांव पूनरासर में स्थित बालाजी महाराज की धोक लगा कर ट्रॉमा सेंटर निर्माण शुरू करवाने की सद्बुद्धि सत्ता के लिए मांगी। आह्वान रथ के संयोजक प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना ने बताया कि रविवार को पूनरासर सहित गांव मानकरासर, बिंझासर, लोढ़ेरा, गुसांईसर बड़ा, डेलवां, लाधड़िया, उदासर, बिरमसर,जालबसर, धोलिया में आह्वान रथ पहुंचा व आगामी 5 अगस्त को अधिकाधिक संख्या में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने का आह्वान किया। रथ के साथ गांवों में पहुंचे हरिराम बाना व कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध, जिला कांग्रेस महासचिव सोहनलाल महिया ने ग्रामीणों, युवाओं से क्षेत्र की सड़को पर दम तोड़ती जिंदगियों को बचाने के लिए आगे आकर आवाज मुखर करने की अपील की। इस दौरान ओमप्रकाश डोगीवाल, नारायणराम डूडी, बीरबल सांई, जगराम बाना, राम डेलू, मनोज गोदारा, तुलसीराम जाखड़, सुभाष, बुधाराम गांधी, लालचंद कडवासरा, निर्मल सेन आदि ने भी ट्रॉमा के आन्दोलन में सक्रिय होने का आह्वान किया।
इन्होंने दिया समर्थन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को गांव पूनरासर में भंवरनाथ, मुनिनाथ, किशननाथ, ओमनाथ सिद्ध, राजुनाथ, देवनाथ, पवन, किशननाथ, शिवराज पारीक, राजूराम, तोलाराम आदि ने। गांव बिंझासर में सोहनलाल नैन, तोलाराम, राजूराम, भंवरलाल, ज्ञानीराम, सुरजाराम, तुलछाराम, भगवान पूरी, लिच्छूराम आदि ने। गांव माणकरासर में रेवंतराम कुलड़िया, भंवरलाल कड़वासरा, अनोपसिंह, जैसाराम कुलड़िया, राकेश पूनिया, मगाराम मेघवाल, रामेश्वर पूनिया, किस्तूराराम, सांवतराम, ईश्वरराम भुकर, मुखराम भुकर आदि ने। गांव लोढे़रा में मूलाराम सिहाग, बीरबल गोदारा, कन्हैयालाल मेघवाल, बजरंगलाल गोदारा, सहीराम गोदारा, तोलाराम गोदारा, ज्ञानाराम गोदारा, रामनारायण गोदारा, तोलाराम गोदारा, मुनीराम गोदारा, खिंयाराम गोदारा आदि ने। गांव गुसांईसर बड़ा में संतोष कुमार गोदारा, शिशपाल गोदारा, लेखराम गोदारा, हनुमान मेघवाल, प्रेम कस्वां, रामप्रताप सारण, मालाराम गोदारा, राकेश सारण आदि ने गांव डेलवां में रामप्रताप डेलू, बजरंग डेलू, महेंद्र कुमार डेलू, सांवरमल डेलू, कानाराम, रामरख डेलू, ओमप्रकाश, भंवरलाल डेलू, रामप्रताप डेलू, प्रभुराम डेलू, गजानंद पारीक, नंदलाल पारीक, सांवरमल डेलू आदि ने। गांव लाधड़िया में हेतराम, चोरूलाल, संतदास स्वामी, हुकमाराम गोदारा, मुनीराम गोदारा, कानसिंह राजपूत, हेतराम नायक आदि ने। गांव उदरासर में हुक्माराम, मुनीराम, तेजाराम, ओमप्रकाश गोस्वामी, कृष्णकुमार, भंवरलाल, लालचंद, बाबूलाल, मामराज, गंगाराम आदि ने। गांव बिरमसर में रामेश्वरलाल डोटासरा, श्यामलाल डोटासरा, मूकेश पारीक, जगदीश, भींयाराम कूकना, रामचंद्र धतरवाल, मुनीराम डोटासरा, कानाराम डोटासरा मुनीराम कूकना, मूलचंद पारीक, बीरबलराम मेघवाल, संतोष जोशी, नानूराम आदि ने। गांव जालबसर में दौलतराम पुनिया, बीरबलराम सारण, कोजाराम लुखा, राकेश नाई, पुरखाराम, राजूराम धतरवाल,लालचण्ड सारण, लक्ष्मण लुखा, भैराराम लुखा, भींयाराम पुनियाँ, धर्मपाल बांगड़वा, रेखाराम लुखा ने। गांव धोलिया में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गोदारा, रामचंद्र गोदारा, मांगीलाल गोदारा, सुगनाराम गोदारा, सुरेश आदि ने अभियान को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में 5 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने की बात कही।














