July 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2024। विद्युत विभाग द्वारा शनिवार को क्षेत्र के एक दर्जन गांवो में बिजली कटौती की जाएगा। विभाग के जेईएन मोमासर सुशील छिंपा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितंबर को मोमासर 132 केवी जीएसएस पर जरूरी रखरखाव कार्य करने के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 5 तक का शटडाउन लिया जाएगा। जिसमें गांव मोमासर, सत्तासर, लालासर, आड़सर, उदरासर, जालबसर, बीरमसर, धीरदेसर पुरोहितान, कुंतासर, सुरजनसर, लाखनसर, लिखमादेसर की आपूर्ति दोपहर 12 बजे से शाम 5 तक बाधित रहेगी। सभी पाठक ये खबर इन गांवो के सभी ग्रामीणों व किसानों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे किसी भी परेशान से बच सकें।