June 4, 2026
00001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2026। कल सुबह अंचल के दक्षिण के गांवों में बिजली कटौती की जाएगी।
बिजली विभाग के अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक करीब चार घंटे 33 केवी जीएसएस बाना प्रथम व बाना द्वितीय में जरूरी मेंटनेंस का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते गांव बाना व बाना के आस पास के कृषि कुओं की आपूर्ति बाधित होगी। पाठकगण इन किसानों तक ये खबर जरूर पहुंचाएं जिससे वे कटौती से होने वाली समस्याओं से बच सकें।