June 29, 2026
WhatsApp Image 2026-06-29 at 19.56.03

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2026। बिजली विभाग में सोमवार को दिनभर हंगामे का माहौल रहा। शनिवार, 27 जून की दोपहर सवा दो बजे गजपुरा की रोही में किसान मघाराम पुत्र उदाराम जाट निवासी लखासर के काश्तशुदा खेत में बिजली विभाग की लापरवाही से चार दूधारू पशुओं की मौत हो गई। बेनीसर जीएसएस के 6 नंबर फीडर का 11 हजार केवी का तार टूटकर गिरा जिससे तीन भैंस व एक गाय करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही चारों का दर्दनाक अंत हो गया। किसान को 5 लाख का मुआवजा देने की मांग को लेकर सोमवार सुबह किसान बिजली विभाग पहुंचे। यहां अधिकारियों के रवैये से नाराज किसान धरना देकर बैठ गए व नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दिन भर हंगामा मचा रहा व आखिरकार शाम को विभागीय अधिकारियों से वार्ता में डेढ़ लाख रूपए मुआवजा राशि में सहमति बनी। धरना प्रदर्शन के दौरान किसान के साथ माकपा के पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक, युवा नेता डॉ विवेक माचरा, भारतीय किसान सभा के मुकेश ज्याणी, लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, बेनीसर सरपंच प्रतिनिधि बीरबल जाखड़, ओशो जिज्ञासु सिद्ध, किशन पोटलिया, दानाराम गेट, सूरजनाथ सिद्ध, नारायण कलवाणियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। विदित रहें बिजली विभाग की लापरवाही से लाखों के पशुधन की हानि और किसान को मुआवजे की मांग शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रमुखता से उठाई गई थी। देखें धरना प्रदर्शन का लाइव वीडियो:– https://www.facebook.com/share/v/1DznmWxz4P/