


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2026। नगरनिकाय चुनाव की बड़ी खबर विकास मंच से आई है। विकास मंच के बैनर तले आज शाम 5 बजे से 8 बजे तक मुख्य बाजार में स्थित टैक्सी स्टैंड पर सार्वजनिक बैठक बुलाई गई है। उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने इस संबंध में जतनसिंह राजपुरोहित को बैठक संबंधी अनुमति जारी की है। बता देवें चुनाव में तीसरे मजबूत मोर्चे की तैयारी चर्चा जोर शोर से युवा वर्ग में है। बता देवें विकास मंच द्वारा चुनावी तैयारी के रूप में इस बड़ी बैठक को देखा जा रहा है। इसे राजनीतिक विश्लेष्कों द्वारा बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।





