


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में व्यवस्था परिवर्तन के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों को छोड कर शहर के लिए समर्पित युवाओं द्वारा विकास मंच का गठन किया गया एवं कस्बे के मुख्य बाजार में पुराने बस स्टैण्ड़ पर पहली आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में आपणो गांव सेवा समिति से जुड़े शूरवीर मोदी एवं जतनसिंह राजपुरोहित ने विगत पांच वर्षों में श्रीडूंगरगढ़ की हुई दुदर्शा के बारे में विस्तार से बताया एवं सड़क निर्माण, नाला निर्माण, राजकीय चिकित्सालय में हुए भ्रष्टाचार के बारे में भी बताया, दोनों ने शहर की व्यवस्था बदलने की जिम्मेदारी प्रत्येक शहरवासी की बताई एवं सभी से दिल से सर्मथन मांगा है। इस मौके पर शूरवीर मोदी ने विकास मंच के प्रत्याशी उतारने की घोषणा की एवं इन प्रत्याशियों के जीत कर विकास मंच का पालिकाध्यक्ष चुने जाने पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ शहर में सफाई, विकास, सौंदर्यकरण आदि जनता की भावना के साथ करवाने की बात कही। अपनी चर्चा करने के बाद मौजूद सैंकड़ों लोगों के से विकास मंच के बैनर पर चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने का प्रश्न किया। इस पर मौजूद लोगों ने चुनाव लड़ने का नारा लगाया। इस पर सभी लोगों को अपने अपने वार्डों में अपने प्रत्याशी चुनने एवं उसे चुनाव लड़वाने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे व मोदी एवं राजपुरोहित ने साथ देने का आह्वान करते हुए सभा का समापन किया।
देखें लाईव भी- https://www.facebook.com/share/v/1CFUAiRP3i/






