June 4, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2024। गुरूवार को उपखंड कार्यालय के सामने पिकअप की टक्कर से घायल हुए सूडसर निवासी 60 वर्षीय श्रीराम पुत्र दुलाराम भादू ने शुक्रवार सुबह ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बता देवें वृद्ध को गुरूवार को गंभीर घायलावस्था में उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर किया गया था। शुक्रवार सुबह पीबीएम में वृद्ध जीवन की जंग हार गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव सूडसर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया है।