Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-05 at 13.46.51
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ में प्रस्तावित भूमि पर ही ट्रोमा सेंटर निर्माण के लिए संघर्ष शुरू हो गया है। बुधवार सुबह पहली खबर स्थान परिवर्तन होने की आशंका के चलते विश्व हिंदू परिषद के नगर, प्रखंड व जिला पदाधिकारियों द्वारा दायित्व से त्याग पत्र देने की आई। वहीं अब मुस्लिम समुदाय ने भी स्थान परिवर्तन की आशंका पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। मुस्लिम समाज के युवाओं का एक प्रतिनिधि मंडल उपखंड कार्यालय पहुंचा और सीएम के नाम ज्ञापन देकर स्थान परिवर्तन पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है। युवाओं ने कहा कि नेशनल हाइवे पर करोड़ो रूपए कि ये 7 बीघा भूमि दो पक्षों के विवाद को समाप्त कर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करने रूप में दोनों पक्षों के मौजिज लोगों द्वारा प्रशासन को ट्रोमा निर्माण के लिए दी गई थी। ट्रोमा निर्माण से दो समुदायों के बीच चल रहें विवाद का भी खात्मा हुआ था। अब इस भूमि पर ट्रोमा नहीं बनने की आशंका से समाज में रोष है और समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस दौरान मोहसीन खान, साकीर, असरफ, रफीक, आदिल, मोहम्मद, ऊमर, आजम खोखर, आदिल बहलीम, शाहरूक सहित अनेक युवा मौजूद रहें।  सुबह विश्व हिंदू परिषद द्वारा जारी प्रेस नोट व मुस्लिम समुदाय द्वारा दिए गए ज्ञापन से क्षेत्र में चिंता का माहौल छा गया है। लोगों में इस स्थान को लेकर फिर कोई धार्मिक उन्माद ना फैल जाने का भय है और प्रबुद्ध जनों द्वारा विविध चिंताजनक आशंकाएं भी जताई जा रही है।