August 6, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2026। ट्रोमा सेंटर निर्माण शुरू करने व श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर फोरलेन करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासी विशाल प्रदर्शन में उमड़ आए है। युवा नेता व समाजसेवी हरिराम बाना के आह्वान पर गांव गांव से युवा ट्रोमा की मांग को मजबूत करने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे है। प्रदर्शन में विभिन्न विचार धाराओं, पार्टियों, समुदायों के लोग एकजुट होकर ट्रोमा की आवाज को बुलंद कर रहें है। बाना ने मंच से ट्रोमा निर्माण के लिए प्रतिबद्धता का संकल्प करने को कहा तो पांडाल में हजारों हाथ एकसाथ उठे और प्रदर्शनकारियों ने सहमति जताई।
यहां पांच हजार लोगों के लिए लगाया गया पांडाल छोटा पड़ गया और मौके पर ही टेंट को बढ़ाया जा रहा है। आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि सेवादार गोल्डन ऑवर के दौरान घायलों की जान बचाने के लिए जान लगा देते है। परंतु वे घोर निराश होते है जब घायल उनके हाथों में दम तोड़ देते है। उन्होंने सरकार से 10 लाख की सोनोग्राफी मशीन तक नहीं दिए जाने का आरोप भी लगाया। आंदोलन के मंच पर मुखराम गोदारा, विमल भाटी, सुनील मलिक सहित अनेक वक्ताओं ने ट्रोमा के आह्वान को मंच से मजबूत किया। वक्ताओं द्वारा मंच से ट्रोमा की पीड़ा बताई जा रही है। यहां पीड़ित परिवारों के लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए है। किसान नेता तोलाराम जाखड़, नारायण पारीक, कांग्रेस से विमल भाटी, सन्तोष गोदारा, रमेश प्रजापत, माकपा से अशोक शर्मा, मुखराम गोदारा, सुनील मलिक, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सुंडर आर्य, जतन लाल राजपुरोहित, आमीर खान, कई सरपंच, बुजुर्ग सहित हजारों की संख्या में युवा पहुंचे है।