July 20, 2026
WhatsApp Image 2026-05-12 at 8.33.15 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। कस्बे के उपजिला अस्पताल के दवा वितरण केंद्र फर्स्ट में दवाइयों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से दानदाता हनुमानमल हजारीमल श्यामसुखा, आडसर बास की ओर से एक एसी भेंट किया गया। इस एसी के लगने से दवाई रूम में तापमान नियंत्रित रहेगा और गर्मी के मौसम में दवाइयों के खराब होने की आशंका कम होगी। इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ. ओपी स्वामी, डॉ. एस. एस. नांगल, डॉ. रविन्द्र गोदारा, सामाजिक कार्यकर्ता शूरवीर मोदी, रोहित बोहरा, संदीप पारीक, सुनील सारस्वत, किशोर मारू, बबलू सिंधी, गोपाल स्वामी, ध्रुवपाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रेरक की भूमिका सुमेरमल सिंघी ने निभाई तथा आचार्य रामदेव उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। अस्पातल प्रभारी डॉ. ओ.पी. स्वामी, अस्पताल के डॉक्टर व दवा वितरण केंद्र के कार्यकर्ताओं ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए इसे जनसेवा की प्रेरणादायी पहल बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्पताल प्रभारी ने दानदाता का जताया आभार।