June 4, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2023। सारस्वत काउंसिल लीग ने श्रीडूंगरगढ़ में पहल करते हुए युवतियों को बीकानेर ले जाकर द केरला स्टोरी फ़िल्म दिखाई। बुधवार को कस्बे की 22 युवतियों ने सीमा तावनियां की अगुवाई में फ़िल्म देखी। फाउंडेशन के अध्यक्ष सम्पत सारस्वत बामनवाली ने सभी अभिभावकों को अपनी बेटियों को ये फ़िल्म दिखाने की अपील करते हुए लव जिहाद जैसे मामलों से सतर्क रहने की बात कही। सारस्वत ने बताया कि ठुकरियासर के पवन सारस्वत के सुझाव पर फाउंडेशन ने ये पहल की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एससीएल फाउंडेशन ने दिखाई 22 युवतियों को द केरला स्टोरी फ़िल्म।