June 4, 2026
fdfdf

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवम्बर 2021। कस्बे में एक किसान खेत से अपने घर लौटते हुए बैलगाड़ी से गिर कर काल का ग्रास बन गया। कालूबास निवासी हुक्माराम पुत्र भेराराम जाट गत 10 नवंबर को अपने खेत से लौट रहा था और रास्ते मे बैल के चमक जाने से वो बैलगाड़ी से गिरकर चोटिल हो गया। हुक्माराम को पीबीएम में भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान आज उनकी मृत्यु हो गई। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने शव परिजनों के सुपुर्द किया।