Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
IMG-20260802-WA0013
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2026। केंद्रीय मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल और विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा शनिवार को क्षेत्र में 6 जगहों पर कार्यक्रम कर करीब 163 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास किया जाना था। लेकिन गांव पूनरासर, डेलवा, श्रीडूंगरगढ़, सोनियासर के बाद गांव ऊपनी के कार्यक्रम में ही आधी रात हो गई। यहां राजेडू के लिए 65 लाख के पॉवर ट्रांसफार्मर का, ऊपनी तृतीय के रूप में 200 लाख रूपए के जीएसएस का, ऊपनी से बाना 130.5 लाख की लागत से 9 किमी सड़क का नवीनीकरण का, ऊपनी से लिखमीसर उत्तरादा 11.5 किमी 207 की लागत से नवीनीकरण सड़क का लोकार्पण किया। इस मौके पर ऊपनी से पुंदलसर तक 480 लाख से बनने वाली 12 किमी सड़क का, गांव बाना में 200 लाख से बनने बाल अटल प्रगति पथ का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर आधी रात को भी नेताओ के स्वागत में डटे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि पीएम की टीम जबरदस्त ढंग से काम कर रही है। लोकसभा में पीएम एक भी एमपी को भी ऊबासी तक लेने नहीं देते, हर एक काम के लिए जागरूक है। पीएम ने जंतर मंतर पर भद्दी गालियां देने वाले बच्चों को भी माफ कर दिया, ऐसे भले पीएम पूरी दुनिया में नहीं है। दुनिया भर में देश की साख बनाई, उनका कद इतना बढ़ गया है कि विकसित देश भी हमारे पीएम से अहम मुद्दों पर राय लेते है। उन्होंने जनता से ऐसे पीएम को मजबूत करने के लिए वोट से साथ देने का आह्वान किया।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि प्रदेश के सीएम और देश के पीएम ने लोगों की सेवा करने के निर्देश दिए है। बजट की कमी नहीं और काम करवाने में कमी नहीं आएगी। सारस्वत ने कहा कि भाजपा विकास के कार्य बिना भेदभाव करवाएगी। किसी काम में दिक्कत नहीं होगी। गांव ऊपनी में नौ नए ट्रांसफार्मर लगवाए है। विधायक ने आगामी चुनाव में पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़, पंचायत समिति रीड़ी व नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ भाजपा की बनने का दावा किया। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, रामेश्वरलाल पारीक ने भाजपा राज में विकास कार्य होने की बात कही। बड़ी फूलमाला से ग्रामीणों ने दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीण रत्तिराम गोदारा, सुरजाराम महिया, रूघाराम मेघवाल, रामलक्ष्मण गोदारा, सुरजाराम, डूंगरराम, मदनलाल नाई, हड़मानाराम, पन्नालाल बाना, मोहनलाल, मंगलाराम गोदारा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

कार्यक्रमों में देरी हो जाने के बाद गांव बेनीसर में लोकार्पण कार्यक्रम आज रविवार को प्रस्तावित है। जिसमे विधायक ताराचंद सारस्वत जीएसएस एवं सड़क का लोकार्पण करेंगे।