July 21, 2026
WhatsApp Image 2026-02-08 at 21.19.00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2026। पासपोर्ट बनाना हो या नौकरियों की नई ज्वाइनिंग करनी हो, आम जन को पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ती है। सबंधित थाने में वेरिफिकेशन डोक्यूमेंट जमा करवाने के बाद बीकानेर में स्थित पुलिस परामर्श एंव सहायता केंद्र से यह वेरिफिकेशन जारी किया जाता है। यह केंद्र बीकानेर में गत दिनों तक तो बीकानेर के महिला थाने के पास स्थित था, परंतु अब इसका नया पता पुलिस चौकी मुरलीधर व्यास नगर, करमीसर रोड़ पर स्थानांतरित हो गया है। अब पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आम जन को अपने सबंधित थाने में चरित्र सत्यापन के बाद इसी परिवर्तित स्थान पर जाना होगा। अभी भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन पुलिस सहायता केंद्र के पुराने पते पर पहुंच रहे है, जिससे उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आमजन की जागरूकता के लिए पुलिस महकमे ने नए पते से संबंधित जानकारी जिले के लोगों के साथ साझा की है।