August 4, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2026। सावन माह के पहले सोमवार को कस्बे सहित ग्रामीण अंचल के शिवालयों में श्रद्धा और आस्था उमड़ रही है। अलसुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी है। मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहें है। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, आक के पुष्प, भस्म एवं विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य के साथ क्षेत्र में खुशहाली की कामनाएं की। प्राय: हर घर में महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर व्रत उपवास रखें हे। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप, शिव चालीसा पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे शिवालयों में वातावरण शिवमय बन गया है। बता देवें बिग्गाबास के गणेश मंदिर में स्थित शिवालय में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। यहां आज शाम भोलेनाथ का बाबा बर्फानी के रूप में श्रृंगार किया जाएगा व 8 बजे महाआरती और श्रृंगार दर्शन का आयोजन होगा। वहीं भजन गायक नारायण कालाणी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। श्रीझूलेलाल मंदिर में सुबह पंडित मांगीलाल उपाध्याय ने रूद्राभिषेक पूजन संपन्न करवाया। युवा रवि रिझवानी ने बताया कि रूद्राभिषेक पूजन में नरेंद्र गुरनाणी, तरूण गुरनाणी, चुन्नू खट्टनाणी, विकल गुरनाणी, मुकेश संगवानी, नरेन रिझवानी, ललित गुरनाणी, हर्ष गुरनाणी सपत्नीक शामिल हुए। मंदिर में सोमवार रात सवा नौ बजे पुन: रूद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। बिग्गाबास में चिड़पड़नाथजी बगीची में सावन पूरे माह का महंत मंगलनाथ बाबा के सान्निध्य में अखंड कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। पुजारी जितेंद्र सिखवाल व व्यवस्थापक राम दर्जी ने बताया कि सुबह 9 बजे से 10 बजे तक शिव कीर्तन, शाम 4 से 6 बजे तक महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन वहीं सोमवार रात 8 बजे विशेष श्रृंगार व महाआरती का आयोजन होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के गणेश मंदिर में स्थित शिवालय में उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीझूलेलाल मंदिर के शिवालय में सुबह रूद्राभिषेक संपन्न किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश मंदिर शिवालय में सावन में प्रतिदिन सुबह शिव कीर्तन व भजनों का आयोजन होता है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गााबास चिड़पड़नाथ जी की बगीची में सोमवार सुबह शिव कीर्तन व भजन का आयोजन संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण के शिवालय में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, किया शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास श्रीराम मंदिर के शिवालय में उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माताजी मंदिर में शिवालय में उमड़े श्रद्धालु, किया शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूतनाथ मंदिर, सनातन श्मशान भूमि में श्रद्धालुओं ने किया शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाई स्कूल के पास श्री भूतेश्वर मंदिर में अलसुबह से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, किया शिव पूजन।