









श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2026। जिला स्तरीय खेलों में आज विभिन्न स्थानों पर आयोज्य खेलों में फाइनल मैच खेले जा रहें है। वहीं निकटवर्ती कालू में आयोजित 14 वर्षीय छात्र व छात्रा कबड्डी के खेलों के फाइनल हुए। छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में रीड़ी की बालिकाओं ने खिताब जीत लिया वहीं छात्र वर्ग में गुसाईंसर बड़ा के किशोरों ने जिला जीत कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया है। गुसाईंसर बड़ा के आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर की कबड्डी टीम ने फाइनल में साधासर को मात दे कर मैच जीत लिया। स्कूल के प्राचार्य दिनेश गोदारा ने खिलाड़ियों को बधाई दी व स्कूल में भी उत्सव का माहौल छा गया। गांव के खेलप्रमियों ने भी विजेता टीम को शुभकामनाएं दी। हनुमान डूडी ने बताया कि दोनों ही वर्गों के सभी विजेताओं को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।








