Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2026। रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी और दीवाली के त्योहार को देखते हुए चीनी के लगातार बढ़ रहें दामों ने बाजारी विश्लेषकों को भी चौंका दिया है। वहीं आमजन इस तेजी से हैरान हो रहें है। चीनी आज सुबह 68 रूपए प्रति किलो के भाव बिक रही है वहीं 11 बजे नए भाव आने की भी संभावना है। चीनी की तेजी से व्यापारी ही नहीं घरों में भी लोग चीनी स्टॉक करने में जुट गए है। श्रीडूंगरगढ़ में भी चीनी स्टॉक दुगुनी से भी अधिक गति से बढ़ रहा है। चीनी की काला बाजारी की आशंकाओं को चलते हुए सरकार ने भंडारण सीमा आधी कर दी व जमाखोरी रोकने के लिए स्टॉक की सीमा को 30 दिन से घटाकर 15 दिन कर दी है। 1 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक पूरे देश में प्रभावी रहेगा। कुछ जानकारों का कहना है कि बाजार में आई हलचल से चीनी में तेजी जारी है। वहीं सरकार चीनी आपूर्ति संतुलन के लिए चीनी आयात करने की तैयारी कर रही है।
ध्यान रहें चीनी गत एक माह में करीब 20 रूपए प्रति किलो के भाव बढ़ गई है। त्योंहारो और सीजन से पहले किराना बाजार में खाद्य पदार्थों के बढ़ते भावों ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है। मोठ में तेजी बनी हुई है, वहीं मैदा, सूजी और दलिया के भाव में भी प्रति किलो करीब 4 से 5 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद लगातार बढ़ते दामों का असर बाजार में साफ नजर आ रहा है और ग्राहकी कमजोर हुई है। गुड़ 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। व्यापारियों का कहना है कि अभी ऑफ सीजन में गुड़ के भाव इतने ऊंचे हैं तो गुड़ का सीजन सर्दी के आने से पहले इसकी कालाबाजारी भी संभव है। गुड़ की विभिन्न किस्मों में भी 45-50 रुपए से बढ़कर 50-80 रुपए प्रति किलो तक की तेजी दर्ज की गई है। गुड़-शक्कर के बाजार पर भी महंगाई का खासा असर देखने को मिल रहा है और शक्कर के भाव करीब 50-52 रुपए से बढ़कर 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
चीनी के भाव में तेजी के चलते उपभोक्ताओं में भी आगे और महंगाई बढ़ने की आशंका बनी हुई है। कई लोग भाव बढ़ने के डर से जरूरत के मुताबिक खुली चीनी खरीदने के बजाय कट्टा खरीदना पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि जरूरतमंद ग्राहक खरीदारी टाल रहे हैं, जबकि मध्यमवर्गीय परिवार भी बढ़ते भावों से बचने के लिए एक साथ अधिक मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। बता देवें ड्राई फ्रूट्स के भाव में भी उछाल आया है। काजू 800 से बढ़कर करीब 1000 रुपए किलो और बादाम भी 800 से बढ़कर करीब 1000 रुपए किलो हो गया है। बाजार में उल्लेखनीय तेजी सरसों तेल के भाव में आई है। पिछले एक माह में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। व्यापारियों के अनुसार सरसों तेल करीब 150 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 190 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच कमजोर ग्राहकी ने किराना व्यापारियों की चिंता भी बढ़ा दी है। आम उपभोक्ता अब जरूरी सामान की खरीदारी भी भाव देखकर करने को मजबूर हैं।