




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2026। श्रावण मास में क्षेत्र के शिवालयों के साथ साथ घर घर में रूद्राभिषेक एवं शिव आराधना के आयोजन संपन्न हो रहें है। अनेक मंदिरों में प्रतिदिन भजन कीर्तन के आयोजन किए जा रहें है, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर शिवभक्त रस का आनंद ले रहें है।
वहीं श्रीडूंगरगढ़ निवासी व कोलकाता प्रवासी परिवारों में भी श्रावण मास को लेकर विशेष शिवभक्ति का माहौल बना हुआ है। पंडित विष्णुदत्त शास्त्री सहित विप्र दल द्वारा प्रवासी नागरिकों के घरों में विधि विधानपूर्वक रूद्राभिषेक के आयोजन संपन्न करवाए जा रहें है। इस दौरान भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर पूजन अर्चन कर महाआरती की जा रही है। परिवार के सभी सदस्य श्रद्धा व आस्था के साथ इन आयोजनों में शामिल होकर भगवान शिव की आराधना कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहें है।
पंडित विष्णदत्त शास्त्री ने बताया कि प्रवासी परिवार अपनी परंपराओं और रीति रिवाजों का पालन करते हुए विधि विधान से शिव पूजन करवा रहें है। अपने गांव की धार्मिक परंपराओं को सुदूर प्रदेशों में भी निभाते हुए ये परिवार सनातन संस्कृति की जड़ों का पोषण कर रहें है। प्रवासी परिवारों में शिव आराधना को लेकर विशेष उत्साह व शिव प्रेम देखा जा रहा है।
आप भी देखें रूद्राभिषेक एवं शिव आराधना के आयोजनों की विशेष तस्वीरें-















