July 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2023। कस्बे की 62 वर्षीय कंचनदेवी बागड़ी क्षेत्र में एक नई राह की प्रधान बनकर सामने आई है व पूरे अंचल में ही नहीं जिले भर में आज उनकी ही चर्चा हो रही है। कालूबास निवासी कंचनदेवी को बुधवार को जिला स्तरीय पशुपालक सम्मान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथों प्राप्त हुआ है। दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान में आयोजित समारोह में मंच पर पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, पशुपालन सचिव कृष्ण कुणाल, निदेशक डॉ भवानी सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहें और कंचनदेवी को बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र व 25 हजार का नगद पुरस्कार प्रदान किया। पशुपालन विभाग के डॉ उत्तमसिंह भाटी व डॉ दीनूखान, उनके पुत्र श्रीकांत बागड़ी, पंचायत समिति के विष्णु ने उन्हें बधाई दी है।
58 की उम्र में प्रारंभ किया डेयरी व्यवसाय, आज बनी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उम्र किसी काम को करने में या सिखने में बाधक नहीं है और व्यक्ति अगर मेहनत व लगन से कार्य करें तो कोई काम असंभव नहीं है। ये बात 62 वर्षीय कंचनदेवी ने उत्साहित होकर कही। अनेक हताश महिलाओं व बेरोजगारों को नई राह दिखाने वाली कंचनदेवी ने टाइम्स को बताया कि बेनीसर रोही में वे अपने 28 बीघा खेत में डेयरी फार्म का संचालन कर रही है। 125 से अधिक गाय उनके पास है और रोजाना 1000 लीटर दूध उत्पादन हो रहा है। वे दूध को वे निजी फैक्ट्रियों में दे रही है। कंचनदेवी ने बताया कि पशुओं का प्रबंधन वैज्ञानिक ढंग से कर रही है। उन्होंने बताया कि दूध के अतिरिक्त गायों से प्रतिदिन 31 क्विंटल गोबर का उत्पादन होता है जिससे वे हरा चारा उत्पादन करती है और पशुओं को वर्ष भर हरा चारा खिलाया जाता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने दो अच्छी ब्रीडिंग के लिए उन्होंने दो अच्छी नस्ल के सांड भी अपने ही खेत में तैयार किए है।
लाखों की मासिक आय, एक दर्जन को दिया रोजगार
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कंचनदेवी ने टाइम्स को बताया कि डेयरी से उन्हें करीब 5 लाख 40 हजार से अधिक की मासिक आय हो रही है और उन्होंने अपने डेयरी फार्म पर करीब एक दर्जन लोगों को रोजगार दे रखा है। कंचनदेवी श्रीडूंगरगढ़ ही नहीं पूरे बीकानेर में प्रेरणा बन कर उभरी है व नई राह की प्रधान बनी है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि युवा पीढ़ी इस व्यवसाय को कमतर नहीं आंके और इसके लाभ से परिचित होकर महिलाएं व युवा इस स्वरोजगार के रूप में अपनाएं व अनेक को रोजगार देने के माध्यम बनें। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स परिवार भी इस महिला उद्यमी को शुभकामनाएं देते हुए बधाई देता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर में मुख्यमंत्री गहलोत, पशुपालन विभाग के मंत्री लालचंद कटारिया ने किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कंचनदेवी को जिला स्तरीय सम्मान जयपुर में आयोजित समारोह में दिया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कंचनदेवी अपने पशुओं का रखरखाव वैज्ञानिक ढंग से कर रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेणीसर रोह में स्थित अपने खेत पर कंचनदेवी गायों के आहार का रखती है विशेष रूप से ध्यान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर में बुधवार को सम्मानित होने पर क्षेत्रभर से कंचनदेवी को मिल रही है बधाईयां।