July 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में मेन रोड पर जलदाय विभाग की होद की जमीन धंसने के साथ एक ट्रेक्टर ट्रॉली के साथ इतना गहरा धंस गया है कि देखने वाले सभी दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर है। अब ट्रेक्टर को क्रेन की सहायता से निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि विभाग के होद की सफाई की जा रही थी और उसी दौरान ये हादसा हो गया। हालांकि ट्रेक्टर चालक नीचे कूद पड़ा जिससे कोई दुर्घटना घटित होने से बच गई।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।