July 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़वासियों के लिए बड़ी खबर नगरपालिका से आई है। यहां लंबे समय तक ईओ पद पर कार्यवाहक ईओ इंचार्ज के रूप में लगाये जाने के बाद अब आखिरकार स्थाई ईओ को लगाया गया है। विधायक गिरधारी लाल महिया के इस सबंध में प्रयास रहे और उनकी अनुशंसा पर ईओ कुंदन देथा को पद पर नियुक्त किया गया है। जयपुर से प्राप्त सूचना के आधार पर स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक हृदयेश कुमार शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ ईओ पद पर लगातार काफी कशमकश चली और गत दिनों ही भारी गतिरोधों के बाद तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा को कार्यभार सौंप कर एक बार माहौल शांत किया गया था।