Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
WhatsApp Image 2026-08-16 at 19.25.26
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2026। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में जीवन रक्षा हॉस्पिटल, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से रविवार को मोमासर गांव में एक दिवसीय नि:शुल्क विशाल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मोमासर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। 200 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श उपलब्ध कराया गया। शिविर में सुबह से शाम तक जीवन रक्षा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं। डॉ. रमेश चौधरी ने सामान्य बीमारियों के साथ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। डॉ. राकेश कुमार ने मरीजों की शारीरिक जांच कर उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं डॉ. शिवानी ने महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
जांच से लेकर दवा तक, नि:शुल्क मिली सुविधा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों का नि:शुल्क परामर्श देने के साथ आवश्यक प्राथमिक एवं स्वास्थ्य जांचें भी नि:शुल्क की गईं। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर जांच, परामर्श और दवा की सुविधा मिलने को उपयोगी पहल बताया।
ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिकित्सा टीम ने केवल उपचार तक सीमित न रहते हुए ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया। मौसमी बीमारियों से बचाव, संतुलित एवं पौष्टिक खान-पान, स्वच्छता तथा समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। ग्रामीणों, मरीजों व उनके परिजनों ने जीवन रक्षा हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं गांव में उपलब्ध होने से लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में आयोजित शिविर में 200 से अधिक मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ, जीवन रक्षा हॉस्पिटल के विशेषज्ञों व चिकित्साकार्मिकों ने दी सेवांए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में मोमासर सहित आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में परेशान मरीज पहुंचे, जरूरतमंदो को नि:शुल्क दवाएं भी दी।