August 18, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2026। सोमवार रात को शिवालयों में भोले का भव्य श्रृंगार किया गया और भक्तिमय भजन कीर्तन के आयोजन किए गए। वहीं घरों में भी शिव भक्तों द्वारा रूद्राभिषेक के आयोजन संपन्न किए जा रहें है।
बिग्गाबास स्थित गणेश मंदिर के शिवालय में तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ के भूतनाथ स्वरूप में श्रृंगार किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचे। रात 9 बजे से देर रात तक यहां भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें हीरालाल सिखवाल, भूमिका पांडिया, श्याम सखा मंडली ने भक्तिरस का प्रवाह करते हुए भजनों की प्रस्तुतियां दी।
वहीं चिड़पड़नाथजी की बगीची में भोले की फौज दल द़्वारा चांदेश्वर महादेव के महाकाल स्वरूप का श्रृंगार किया गया। महाकाल स्वरूम के श्रृंगार में तोलाराम सुथार, सीताराम पारीक और सदस्य सक्रिय रहें। यहां रात्रि जागरण का आयोजन हुआ जिसमें भजन गायक जगदीश भार्गव, सुभाष स्वामी एडं पार्टी द्वारा भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुतियां दी।
आड़सर बास के श्रीराम मंदिर के शिवालय में भगवान शंकर को अर्द्धनारीश्वर रूप का श्रृंगार किया गया। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे व दर्शन कर यहां नित्य आयोजित भजन कीर्तन में शामिल हुए।

चांदेश्वर महोदव मंदिर
गणेश मंदिर
श्रीराम मंदिर
श्रीझूलेलाल मंदिर