






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2026। देर रात विभिन्न विभागों में तबादला सूचियां आई और विभागों के हलचल मच गई। पुलिस महकमे में प्रार्थना पत्र पर और कुछ को प्रशासकीय कारणों से तबादले किए गए है। एसपी मृदुल कच्छावा ने 65 एएसआई, 96+44 दो सूचियों में 140 हैड कांस्टेबल और 267 कांस्टेबलों का तबादला किया गया है।
पढें खबर विस्तार से:-
एएसआई महेशकुमार भिंवाराम श्रीडूंगरगढ़ से नोखा, एएसआई हनुमानाराम श्रीडूंगरगढ़ से पुलिस लाईन, सुरेश कुमार सेरूणा से लूणकरणसर, सुरेंद्र कुमार श्रीडूंगरगढ़ से कालू तथा श्रीमति उम्मेद को श्रीडूंगरगढ़ से पांचू चौकी लगाया गया है। वहीं यहां एएसआई महेशकुमार नानूराम नोखा से श्रीडूंगरगढ़ व शंभुसिंह को पूगल से सेरूणा लगाया गया है।
एसपी मृदुल कच्छावा ने 96 हैड कांस्टेबलों के तबादले किए है। जिनमें 8 को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लाया गया है व तीन को यहां से भेजा गया है। हैड कांस्टेबल सुनीता पुलिस लाईन से श्रीडूंगरगढ़, विकास कुमार पुलिस लाईन से सेरूणा थाना चौकी बापेऊ, संदीप कुमार को सदर थाना से व़ृत कार्यालय श्रीडूंगरगढ़, धापा सारण को श्रीडूंगरगढ़ थाना से सेरूणा थाने, गणेशराम पुलिस लाईन से श्रीडूंगरगढ़ कस्बा चौकी, बेगाराम को पूगल से श्रीडूंगरगढ़, राजेश कुमार को यातायात से श्रीडूंगरगढ़ थाने में लगाया गया है। वहीं इंद्रचंद को कस्बा चौकी श्रीडूंगरगढ़ से कालू चौकी, आनंद कुमार को सेरूणा से कालू, बलवीरसिंह श्रीडूंगरगढ़ से जसरासर चौकी, सुरेश कुमार को श्रीडूंगरगढ़ से पुलिस लाइन भेजा गया है।
वहीं कुल 269 कांस्टेबलों के तबादले किए गए है। जिनमें मुकेश कुमार को चौकी बापेऊ से पुलिस लाईन, रामदयाल को चौकी बापेऊ से नापासर चौकी शेरेरा, नानूराम सेरूणा से जसरासर थाने भेजा गया। कांस्टेबल नरेंद्रसिंह श्रीडूंगरगढ़ से थाना नोखा, रमेश कुमार सेरूणा से थाना नोखा, रामनिवास को थाना सेरूणा से नयाशहर बीकानेर दिया गया है। सिलोचना कुमारी को सेरूणा से कोतवाली थाना, रामधन को सेरूणा से साईबर थाना, सुभाष स्वामी श्रीडूंगरगढ़ से लूणकरणसर भेजा गया है।
वहीं विक्रमसिंह कोलायत से सेरूणा, बलराम कोलायत से सेरूणा, राकेश सारण को कोतवाली थाने से सूडसर चौकी, लेखराम कोटगेट थाने से सूडसर चौकी, रामावतार गुर्जर को पुलिस लाईन से थाना सेरूणा, सुरेश कुमार को नापसर थाना से सेरूणा चौकी बापेऊ, रामनिवास को लूणकरणसर से सेरूणा, रविन कुमार को पुलिस लाईन से मोमासर चौकी, वेदप्रकाश पांचू थाना से सेरूणा थाना लाया गया है।


